Thursday, 26 July 2018

Save The Tree , आओ पेड़ लगाएं

प्रिय दोस्तों,
एक विशेष अभियान के तहत हिमाचल के कुछ प्रांतों में विशेष प्रकार के  पौधों का पौधारोपण करने का अवसर मिल रहा है!  मैं चाहता हूं संगीत परिवार से भी कुछ लोग  इस अभियान में जुड़े , तथा  पुण्य कमाए , और प्रकृति  को सुंदर बनाने में  सहयोग दें ! क्योंकि कुछ दायित्व हमारा भी बनता है बाकी फैसला आपको लेना है!


#नोट: जो लोग स्वेच्छा से इस अभियान में जुड़ना चाहते हैं बे अपना नाम पता मोबाइल नंबर इनबॉक्स में भेजें क्योंकि उन सदस्यों का हिमाचल प्रदेश सरकार से आइडेंटिटी कार्ड बनेगा!

[तमाम उम्र जिन पेड़ों से सांस ली है ,क्या आज 2 दिन का वक्त उनके लिए  निकाल पाओगे]
कुछ भी ना कर पाओ तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें!
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें (9675300547)

Saturday, 2 June 2018

बच्चों पर अधिक भरोसा ना करें, सुखमय वृद्धावस्था!



                       *सुखमय वृद्धावस्था*

*1.* अपने स्वयं के स्थायी स्थान पर रहें ताकि स्वतंत्र जीवन जीने का आनंद ले सकें।*

*2.*अपना बैंक बेलेंस और भौतिक संपत्ति अपने पास रखें, अति प्रेम में पड़कर किसी के नाम करने की ना सोचें।*

*3.* अपने बच्चों के इस वादे पर निर्भर ना रहें कि वो वृद्धावस्था में आपकी सेवा करेंगे, क्योंकि समय बदलने के साथ उनकी प्राथमिकता भी बदल जाती है और कभी कभी चाहते हुए भी वे कुछ नहीं कर पाते*

*4.*उन लोगों को अपने मित्र समूह में शामिल रखें जो आपके जीवन को प्रसन्न देखना चाहते हैं, यानी सच्चे हितैषी हों।*

*5.* किसी के साथ अपनी तुलना ना करें और ना ही किसी से कोई उम्मीद रखें।*

*6.* अपनी संतानों के जीवन में दखलन्दाजी ना करें, उन्हें अपने तरीके से अपना जीवन जीने दें और आप अपने तरीके से अपना जीवन जीएं।*

*7.* अपनी वृद्धावस्था को आधार बनाकर किसी से सेवा करवाने अथवा सम्मान पाने का प्रयास कभी ना करें।*

*8.* लोगों की बातें सुनें लेकिन अपने स्वतंत्र विचारों के आधार पर निर्णय लें।*

*9.* प्रार्थना करें लेकिन भीख ना मांगे, यहाँ तक कि भगवान से भी नहीं। अगर भगवान से कुछ मांगे तो सिर्फ माफ़ी और हिम्मत।*

*10.* अपने स्वास्थ्य का स्वयं ध्यान रखें, चिकित्सीय परीक्षण के अलावा अपने आर्थिक सामर्थ्य अनुसार अच्छा पौष्टिक भोजन खाएं और यथासम्भव अपना काम अपने हाथों से करें। छोटे कष्टों पर ध्यान ना दें, उम्र के साथ छोटी-मोटी शारीरिक परेशानीयां चलती रहती हैं।*

*11.* अपने जीवन को उल्लास से जीने का प्रयत्न करें खुद प्रसन्न रहने की चेष्टा करें और दूसरों को प्रसन्न रखें।*

*12.* प्रति वर्ष  अपने जीवन  साथी केे साथ भ्रमण/ छोटी यात्रा पर एक या अधिक बार अवश्य जाएं,  इससे आपका जीने का नजरिया बदलेगा।*

*13.* किसी भी टकराव को टालें एवं तनाव रहित जीवन जिऐं।*
 
*14.* जीवन में स्थायी कुछ भी नहीं है चिंताएं भी नहीं, इस बात का विश्वास करें।*

*15.* अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को रिटायरमेंट तक  पूरा कर लें, याद रखें जब तक आप अपने लिए जीना शुरू नहीं करते हैं तब तक आप जीवित नहीं हैं।*

*16.* तथा प्रतिदिन भगवान का सिमरन करें!

*खुशनुमा जीवन की शुभकामनाओं के साथ..!!

Himachal Flute Live , कार्यक्रम आपकी फरमाइश!

         
                               
           A Stress Free Evening with
                       Himachal Flute 
           
              Special For Music Lover's
                 [कार्यक्रम:-आपकी फरमाइश]                                          
                   Flute Instrumantal
                   Flutist - Ajay Singh
                       Live on 04-06-18
                         Time-07:30PM
                   डलहौजी चंबा हिमाचल प्रदेश
                 Face Book Page पर लाइव!
.

अपनी फरमाइश स्पष्ट रूप से इनबॉक्स में या कमेंट में बताएं  साथ में अपना नाम तथा जगह का नाम जहां आप रहते हैं, जरूर बताएं! आप सभी की फरमाइश यथा समय अनुसार पूरी की जाएगी!

Monday, 28 May 2018

चंबा ,डलहौजी पर्यटन नगरी Facebook पेज के संचालक श्री उपजीत सूर्यवंशी से मुलाकात

#संगीत को #अगर #दिल से सुना जाए तो #इंसान ,क्या #संसार की हर चीज #खींची हुई चली आती है !

#Music #Lover Sh.#उपजीत #जी जो #हिमाचल #प्रदेश के #चंबा जिले के बहुत ही खूबसूरत क्षेत्र #डलहोजी जो कि #पर्यटन स्थल भी है !आज हमारे #निवास स्थान पर हमसे मिलने पहुंचे! उनके साथ बिताया हुए  पलों की तस्वीरें!
जो खुद  भी बहुत मधुर बांसुरी बजाते हैं!!
चंबा घाटी की वादियों में रहने वाले उपजीत जी बहुत ही नेक दिल इंसान हैं! जिन्हें संगीत से बहुत मोहब्बत है तथा खास करके बांसुरी उनके जीवन का एक ऐसा पहलू है जैसे मानो उनके परिवार का ही एक सदस्य हो! संगीत तभी सीखा जाता है जब इंसान के अंदर  सब्र हो तथा सीखने की चेष्ठा हो!

Commentator AV Pathania, World Cup Hockey 2010


कहते हैं हुनर कभी छुप नहीं सकता ऐसा ही एक उदाहरण हिमाचल प्रदेश के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र का है जहां पर श्री AV पठानिया जो कि स्वयं BSF से  रिटायर्ड है, तथा वर्ष 2010 में  वर्ड कॉपी  हॉकी मे , जिन्होंने अपनी कड़क आवाज से पूरे मैच का आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण किया! सेना निवृत्ति के बाद आज भी उनके अंदर देशभक्ति का वही जज्बा देखने को मिलता है! जिन्होंने अपनी   सैन्य  ट्रेनिंग अकादमी बनाई !तथा जिसमें युवाओं को देश भक्ति हेतु तैयार किया जाता है! प्रतिवर्ष बहुत सारे युवा तीनों सेनाओं में अलग-अलग पदों पर पोस्टर होते हैं! जो कि उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है यह हमेशा  नौजवानों को नशे की दुनिया से हटा करके सेना में जाने हेतु ट्रेंड करते हैं! उम्र के इस दराज पर  उनके अंदर आज भी वही स्टेमिना ,वही स्फूर्ति देखने को मिलती है! सबसे विशेष बात तो यह है कि वह एक बहुत अच्छे  बांसुरी वादक भी है!
जो समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए हम सभी तक अपनी बांसुरी की धुन वीडियो के माध्यम से सुनाते रहते हैं! हम इनके उत्तम जीवन  तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं!

Wednesday, 9 May 2018

सुरों के सरताज को जन्मदिन मुबारक

हिमाचल राज्य के संगीत के बादशाह तथा सुरों के सरताज के नाम से जानने वाले संगीत डायरेक्टर श्री परमजीत पम्मी जी को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर ,पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं! परमपिता परमात्मा आपको लंबी उम्र प्रदान करें ऐसी कामना है! जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई गानों में अपना संगीत प्रदान किया है तथा आज भी कड़ी मेहनत से निष्ठा से संगीत प्रदान करते हैं!
प्रेषक -
अजय सिंह (Himachal Flute)
गुरु जी को सादर प्रणाम

सिलेंडर फटने से भारी तबाही नगरोटा सूरिया, काला दिवस,09/05/18

नगरोटा सूरिया, जोकि जवाली विधानसभा क्षेत्र जिला कांगड़ा के अंतर्गत आता है आज दोपहर बाद मुख्य बस स्टैंड पर स्थित मेहरा मिष्ठान भंडार  की दुकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया जिसमें लगभग 27 लोग झुलसे  हैं
इस ब्लास्ट से
दो दुकान जल कर राख हो गयी। धमाका इतनी जोर का था कि बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। गैस की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में बैठे ग्राहकों के साथ दो सौ मीटर के क्षेत्र में 27 से भी ज्यादा लोग झुलस गए। इनमें एक सब्जी की रेहड़ी वाला व दो स्कूली बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। बस अड्डे पर खड़े लोगों व दुकानदारों ने आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। भारतीय स्टेट बैंक से आग बुझाने के यंत्र को लाकर आग पर काबू पाया गया। नगरोटा सूरियां के वाहन चालकों ने आग में झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सिलेंडर फटने व लोगों के झुलसने की खबर सुनते ही नगरोटा सूरियां के मेडिकल स्टोरों के मालिक, मन्नत हस्पताल के डॉक्टर व सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक डॉक्टर मान सिंह सोहल दवाइयां लेकर हस्पताल पहुंच गए और झुलसे लोगों के उपचार में जुट गए। हस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं होने से पैरामेडिकल स्टाफ ने मुख्य फार्मासिस्ट स्वतंत्रता धीमान व फार्मासिस्ट विनोद के नेतृत्व में झुलसे लोगों की देखभाल में जुट गए। हस्पताल में कोई भी डॉक्टर नही होने से 25 लोगों को राजिंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज व हस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दो को उपचार कर बाद घर भेज दिया गया। 

 ज्वाली के एसडीएम अरुण शर्मा व नायब तहसीलदार नगरोटा सूरियां बालकृष्ण, समाज सेवी संजय गुलेरिया व पंचायत समिति उपाध्यक्ष बलबीर पठानिया ने भी हस्पताल पहुंच कर आग से झुलसे लोगों का कुशलक्षेम पूछा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।
टांडा रेफर किये गए झुलसे लोगों की सूची
1 रिशु (24) पुत्र सुरिंदर गांव अमलेला
2 मदन लाल (42) पुत्र चैन सिंह गांव वनतुंगली (कटोरा)
3 फौजा राम (54) पुत्र राम सिंह  गांव खब्बल
4 देश राज (60) पुत्र रोशन लाल गांव बासा
5 दीवान चन्द (54) पुत्र चूहा राम गांव गलुआ कटोरा
6 रंजना देवी (35) पुत्री मोहिंदर सिंह गांव बरियाल
7 अवतार सिंह (55) पुत्र केसर सिंह गांव विलासपुर
8 गुलशन कुमार (19) पुत्र ओमप्रकाश गांव कथोली
9 हिमांशु (18) पुत्र सुशील कुमार गांव नगरोटा सूरियां
10 केन्थों राम (70)पुत्र जगत राम गांव नगरोटा सूरियां 
11 ओमप्रकाश (52) पुत्र तुलसी राम गांव बासा
12 सुलक्षणा देवी (37) पत्नी नरदेव सिंह गांव भिआल (बरियाल)
13 जोशना कुमारी (37) पत्नी ओंकार गांव अमलेला
14 राधा देवी (36) पत्नी अशोक कुमार गांव अमलेला
15 कमलेश कुमारी (51) पत्नी अवतार सिंह गांव विलासपुर
16 देस राज (43) पुत्र निक्कू राम गांव वनतुंगली कटोरा
17 राहुल मेहरा (18) पुत्र जीवन गांव जरोट
18 सचिन भारती (15) पुत्र बाबू राम  गांव जरोट
19 इंद्रपाल (42) पुत्र मिलखी राम गांव नन्दपुर
20 नीलम कुमारी (38) पत्नी राजीव गांव लुदरेट
21 अंजना देवी (53) पत्नी सतदेव गांव सुगनाड़ा
22 अंशुल शर्मा (26) पुत्र सतदेव गांव सुगनाड़ा
23 कृष्ण कुमार (45) पुत्र ईश्वर लाल गांव कटोरा
24 नीशू कुमार (32) 
25 मोहिंदर सिंह (54) गांव बासा

उपचार के बाद छुट्टी

26 नीतीश (23) पुत्र सुभाष गांव कथोली
27 विशाल कुमार (23) पुत्र तिलक राज गांव कथोली

प्रभु की महिमा

* हरिनाम जप किस प्रकार करें * जप करने के समय स्मरण रखने वाली कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बातें : पवित्र हरिनाम को भी अर्च-विग्रह और पवित्र धाम ...